Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों के बीच ईरान से सुरक्षित निकले पूर्व बार्सिलोना स्टार मुनिर

मोरक्को के फॉरवर्ड मुनिर एल हद्दादी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश में लिखा, “ईरान में मेरी स्थिति को लेकर आपके संदेशों और चिंता के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। कल देश को हवाई मार्ग से छोड़ने की योजना थी, लेकिन अंत में हमें विमान से उतार दिया गया और उड़ान नहीं भर सके।”

02 Mar 2026

अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों के बीच ईरान से सुरक्षित निकले पूर्व बार्सिलोना स्टार मुनिर

नई दिल्ली। पूर्व बार्सिलोना स्टार मुनिर एल हद्दादी ने पुष्टि की है कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बीच वह सुरक्षित रूप से देश छोड़कर निकल चुके हैं।

मोरक्को के फॉरवर्ड मुनिर एल हद्दादी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश में लिखा, “ईरान में मेरी स्थिति को लेकर आपके संदेशों और चिंता के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। कल देश को हवाई मार्ग से छोड़ने की योजना थी, लेकिन अंत में हमें विमान से उतार दिया गया और उड़ान नहीं भर सके।”

मुनिर एल हद्दादी सितंबर 2025 में स्पेनिश क्लब सीडी लेगानेस से ईरानी क्लब एस्तेग़लाल एफसी से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि मौजूदा क्लब ने उनकी सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की।

उन्होंने लिखा, “क्लब ने मुझे सड़क मार्ग से देश छोड़ने के लिए कार उपलब्ध कराई, जिसकी मदद से मैं बिना किसी समस्या के सीमा पार कर सका। फिलहाल मैं तुर्की में सुरक्षित हूं और अगले कुछ घंटों में स्पेन पहुंच जाऊंगा। आप सभी की दयालुता के लिए धन्यवाद।”

ला मासिया अकादमी से निकले मुनिर एल हद्दादी ने एफसी बार्सिलोना के लिए चार सत्र खेले। इस दौरान उन्होंने तीन ला लीगा खिताब और 2015 में यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता।

मध्य-पूर्व क्षेत्र में शनिवार से तनाव चरम पर है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने क्षेत्र के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें यूएई, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं।

शनिवार रात ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की अमेरिका और इज़राइल के बड़े हमले के बाद मौत होने की खबर भी सामने आई है, जिससे क्षेत्रीय हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों के बीच ईरान से सुरक्षित निकले
मोरक्को के फॉरवर्ड मुनिर एल हद्दादी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश में लिखा, “ईरान में मेरी स्थिति को लेकर आपके संदेशों और चिंता के लिए मैं सभी का धन्यवाद करत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News